फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a speeding car fell into a 10 feet pit on roadside in Jamui of Bihar car rider was pulled out by cutting door

Bihar :जमुई में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में गिरी, कार सवार को दरवाजा काट कर निकाला

Fri, 24 Feb 2023 08:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Feb 2023 08:24 PM IST
सार

कार में साथ में जा रहे अनूराज सिंह ने बताया कि वे दोनों बरहट प्रखंड अंतर्गत डाढा गांव से अपने रिश्तेदार को पहुंचा कर गुलनी कुसहा जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही राज बांध नदी पुल को पार किया कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
a speeding car fell into a 10 feet pit on roadside in Jamui of Bihar car rider was pulled out by cutting door
गड्ढे में पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में राज बांध नदी पर नवनिर्मित पुल के आगे शुक्रवार को सड़क किनारे 10 फीट गड्ढे में पलट गई। कार काफी तेज गति से चल रही थी जिसकी वजह से वह अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में कार सवार व्यक्ति उसी में काफी देर तक फंसा रहा। उसे स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से कार का दरवाजा काटकर निकाला गया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हादसे में घायल हुए शख्स की पहचान बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलानी कुसहा निवासी स्वराज सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीआर 10AG 4237 नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार जमुई की तरफ से जा रही थी। इसके बाद वह जमुई खड़गपुर मुख्य मार्ग स्थित राज बांध नदी पर नवनिर्मित पुल के आगे पहुंचते ही अनियंत्रित होकर रोड किनारे 10 फीट गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


इस हादसे में चालक सहित एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे देख स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लक्ष्मीपुर थाना के एसआई दिनकर ने पुलिस बल के साथ कार में फंसे चालक को निकलवाया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, साथ में चल रहे अनूराज सिंह ने बताया कि वे दोनों बरहट प्रखंड अंतर्गत डाढा गांव से अपने रिश्तेदार को पहुंचा कर गुलनी कुसहा जा रहे थे। उन्होंने जैसे ही राज बांध नदी पुल को पार किया कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed