फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A portion of a school building blown up by Naxals in Gaya Bankey Bazar area in Bihar

बिहार: नक्सलियों ने गया के एक सरकारी स्कूल को विस्फोटक से उड़ाया

Wed, 19 Feb 2020 02:49 PM IST
आसिम खान एएनआई, पटना
एएनआई, पटना Published by: आसिम खान Updated Wed, 19 Feb 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
A portion of a school building blown up by Naxals in Gaya Bankey Bazar area in Bihar
नक्सलियों ने गया के एक सरकारी स्कूल को विस्फोटक से उड़ाया - फोटो : ANI

बिहार में गया के बांकेबाजार इलाके में एक स्कूल की इमारत का एक हिस्सा नक्सलियों ने विस्फोटक से उड़ा दिया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हथियारबंद दस्ते ने विस्फोटक लगाकर स्कूल को उड़ा दिया। घटना को मंगलवार की रात अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन



केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सूत्रों ने बताया कि भाकपा माओवादी के दस्ते ने विद्यालय के भवन को विस्फोटक से उड़ाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद वो फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस स्कूल में सीआरपीएफ के जवानों ने एक अस्थायी कैंप बनाया था। यहां से लगभग 15 दिन पहले ही सीआरपीएफ जवानों ने अपने कैंप को हटाया था। फिलहाल इस नक्सली हमले में किसी जानी नुकसान की खबर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed