{"_id":"67a4c8eb5ccf0f428e0aae80","slug":"a-modern-budget-hotel-will-be-built-in-sasaram-at-a-cost-of-29-82-crores-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 29.82 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बजट होटल, सासाराम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 29.82 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बजट होटल, सासाराम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Thu, 06 Feb 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Feb 2025 08:06 PM IST
सार
Bihar: होटल निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है। सरकार की योजना है कि यह होटल निजी होटलों की तुलना में किफायती हो लेकिन उसमें आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी न हो।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासाराम में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार सरकार 29.82 करोड़ रुपये की लागत से एक नया छह-मंजिला बजट होटल बनाने जा रही है।
विज्ञापन
शेरशाह सूरी होटल को हटाकर इस अत्याधुनिक होटल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 27 सामान्य कमरे, 9 डीलक्स कमरे, 3 सुइट, बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां, कॉफी शॉप, पार्किंग, सीसीटीवी, फायर फाइटिंग सिस्टम, एयर कंडीशनिंग जैसी कई सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
रोहतासगढ़ किला, मां ताराचंडी मंदिर जैसे आकर्षण
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि सासाराम का ऐतिहासिक महत्व है और यहां रोहतासगढ़ किला, मां ताराचंडी मंदिर, मंझार कुंड, कशिश झरना, तुतला भवानी मंदिर जैसे कई दर्शनीय स्थल हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। नया होटल पर्यटकों के लिए एक किफायती लेकिन उच्च स्तरीय सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
बिहार पर्यटन विकास निगम करेगा निर्माण
होटल निर्माण की जिम्मेदारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गई है। सरकार की योजना है कि यह होटल निजी होटलों की तुलना में किफायती हो लेकिन उसमें आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी न हो। इससे पर्यटन और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिलेगा।