फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a minor girl kidnapped raped and then murdered the dead body was found near accused house

बिहार: वैशाली में नाबालिग बच्ची को पहले अगवा किया, फिर दुष्कर्म कर जान से मार डाला

Fri, 12 Feb 2021 09:14 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Feb 2021 09:14 AM IST
विज्ञापन
a minor girl kidnapped raped and then murdered the dead body was found near accused house
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला - फोटो : AMAR UJALA

बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। यह मामला कटहरा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग बच्ची का शव आरोपी के घर के पास एक पोखर में मिला। 

विज्ञापन


बच्ची के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने पहले उनकी बच्ची का अपहरण किया और दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। बता दें कि बीते शनिवार की रात से ये नाबालिग बच्ची अपने घर से गायब थी, इसके बाद परिवान जनों से कटहरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


इस घटना में सभी आरोपी फरार हैं, जिन्हें ढूंढने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गांव में तब सनसनी फैल गई, जब लोगों ने देखा कि आरोपी के घर के पास तालाब में नाबालिग बच्ची का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को बाहर निकालते ही उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद बच्ची के परिवार वालों को उसके बारे में बताया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पहले भी कई बार धमकी दी थी और उन्हीं आरोपी ने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। सबूत छुपाने के लिए बच्ची का शव तालाब में फेंक दिया। 

इधर पुलिस का कहना है कि वह मामले में पूरी छानबीन कर रही है, घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं, इसलिए अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed