बच्ची की चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने मार डाला रेप का आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को उसकी चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया।
पुलिस ने आरोपी की हत्या के मामले में एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार समस्तीपुर निवासी लाला पासवान ने एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार किया था।
पासवान ने बच्ची को उस अपना शिकार बनाया जब वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जा रही थी। पासवान ने उसे अपने कब्जे में लेकर उससे बलात्कार किया। वहीं उसकी चीख पुकार सुनकर अपने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।
गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में भी की तोड़फोड़
जहां मासूम की हालत देख लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने पीट पीटकर पासवान को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण पासवान के घर पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ की।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से पुलिस गांव में ही डटी हुई है ताकि कोई अनहोनी न घट जाए।
हालांकि दलसिंह सराय थाने के एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची से बलात्कार नहीं हुआ था। पासवान ने उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।