फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A man lynched for raping with minor girl

बच्ची की चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने मार डाला रेप का आरोपी

Thu, 30 Jul 2015 03:05 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
A man lynched for raping with minor girl

बिहार के समस्तीपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोपी को उसकी चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की हत्या के मामले में एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार समस्तीपुर निवासी लाला पासवान ने एक 12 साल की बच्ची से बलात्कार किया था।
विज्ञापन


पासवान ने बच्ची को उस अपना शिकार बनाया जब वह अपनी बकरियों को चराने के लिए जा रही थी। पासवान ने उसे अपने कब्जे में लेकर उससे बलात्कार किया। वहीं उसकी चीख पुकार सुनकर अपने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर  पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में भी की तोड़फोड़

A man lynched for raping with minor girl

जहां मासूम की हालत देख लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने पीट पीटकर पासवान को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण पासवान के घर पहुंच गए और वहां भी तोड़फोड़ की।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पासवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से पुलिस गांव में ही डटी हुई है ताकि कोई अनहोनी न घट जाए।

हालांकि दलसिंह सराय थाने के एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि बच्ची से बलात्कार नहीं हुआ था। पासवान ने उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed