फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A local journalist Pradeep Mandal was shot at by unidentified assailants in Madhubani

बिहार में अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 29 Jul 2019 09:16 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आसिम खान Updated Mon, 29 Jul 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
A local journalist Pradeep Mandal was shot at by unidentified assailants in Madhubani
पत्रकार प्रदीप मंडल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार में मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक स्थानीय पत्रकार प्रदीप मंडल को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। वह पंडौल से हाटी गांव आ रहे थे, जब यह घटना घटी। घायल पत्रकार को परिजनों और ग्रामीणों ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएस) में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


घटना रविवार रात 8 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार समाचार संकलन कर रोज की तरह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पीछे से गोली मारकर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस आसपास के संदिग्धों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गोली पत्रकार के पेट में लगी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed