Bihar: भाभी से शादी कर पूरी तरह बदला पति, सास-ससुर ने भी छोड़ा साथ; फिर 4 बच्चों के बाप ने गला दबाकर की हत्या
Bihar Police: बेतिया में चार बच्चों के बाप ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसका अपनी भाभी से शादी के बाद अपनी पहली पत्नी से व्यवहार बदल लिया था और उसे प्रताड़ित भी करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया से एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के मैनाटांड़ बाजार का है। मृतका पिंकी देवी (30) ब्रजेश कुमार की पत्नी बताई गई है। सूचना पर पहुंची मैनाटांड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि आरोपी पति ब्रजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराकर मायके वाले को सौंप दिया गया है।
पिंकी देवी का शव देखने के बाद रोते बिलखते परिजन
पत्नी के होते हुए युवक ने की भाभी से शादी
जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी की शादी अप्रैल 2016 को मैनाटांड़ निवासी प्रभु साह के बेटे ब्रजेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उसके चार बच्चे हुए। उनमें पलक (6), गुनगुन (5), कुंज (3) और बेबी (6 महीने) शामिल हैं। 2017 में ब्रजेश के बड़े भाई राज कुमार की मौत हो गई थी। मौत के बाद साल 2022 में ब्रजेश ने अपने भाभी सोनम देवी के साथ शादी रचा ली। उसके बाद ससुराल वालों का व्यवहार पिंकी के प्रति बदल गया।
ससुराल वालों पर बहू को प्रताड़ित करने का लगा आरोप
इस मामले को लेकर जगदीशपुर थाना के पंडितपुर गांव निवासी मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि पिंकी ने उसकी सास गिरजा देवी, ससुर प्रभु साह और पति ब्रजेश साह और दूसरी पत्नी (सौतन) सोनम देवी पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मृतका के भाई ने बताया कि इसको लेकर पहले थाने में आवेदन भी दिया गया था। शुक्रवार की रात ब्रजेश के बहनोई अभय ने फोन किया कि आपकी बहन की तबीयत खराब है, आप घर आ जाइए।
मृतका के भाई ने आगे बताया कि सूचना के बाद वह परिजनों के साथ मैनाटांड़ के लिए निकला। रास्ते में ही पुलिस ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर मैनाटांड़ थाने में रखा गया है। उसके बाद वह थाना पहुंचा तो देखा कि पिंकी का शव पुलिस वाहन में पड़ा हुआ है।