फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   a day before inauguration by CM nitish, bihar irrigation project collapses

बिहारः उद्घाटन से एक दिन पहले पानी में बह गया करोड़ों का डैम

Wed, 20 Sep 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 20 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
a day before inauguration by CM nitish, bihar irrigation project collapses

बिहार में 389 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजना अपने उद्घाटन से महज एक दिन पहले ही पानी में बह गई। मंगलवार शाम, भागलपुर जिले में प्रोजेक्ट का एक हिस्सा पानी का दबाव नहीं सह पाया और बह गया, जिसके बाद कैनाल का पानी सड़क और पड़ोस में फैल गया। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने वाले थे। 

विज्ञापन


उद्घाटन से महज कुछ घंटे पहले ही यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान बटेश्वर गंगा पंप नहर योजना के मुख्य कैनाल का लगभग 20 फिट हिस्से की दीवार बह गई। जिससे नहर का पानी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन टाउनशिप के इलाके में घुस गया। 
विज्ञापन


पढ़ें: तेजस्वी यादव को खाली करना होगा सरकारी बंगला
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार की सुबह तक ज्यादातर हिस्सों का पानी निकाल दिया गया है, लेकिन आस-पास के आधे किलोमीटर के इलाके की सड़कों पर घुटने तक पानी अभी भी भरा हुआ है। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर अरुण कुमार ने बताया कि नहर के टूटे हुए हिस्से की मरमत शुरू कर दी गई है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा रद्द कर दिया गया है। 
 

27,603 हेक्टेयर में फैला हुआ है प्रोजेक्ट

a day before inauguration by CM nitish, bihar irrigation project collapses

सूत्रों की मानें तो प्रोजेक्ट का उद्याटन इस साल मई-जून तक करना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते उस वक्त कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा था। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जल संसाधन विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट 40 सालों से अटका पड़ा है। इस परियोजना से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। यह प्रोजेक्ट 27,603 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें से 22,716 हेक्टेयर जमीन बिहार में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed