फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A bike rider youth died after being run over by a truck in Samastipur Bihar

Samastipur Road Accident: सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी, 10 मार्च को होनी थी शादी, ट्रक से कुचलने पर गई जान

Tue, 28 Feb 2023 06:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 28 Feb 2023 06:31 PM IST
सार

मृतक के परिजनों के मुताबिक, ट्यूंकल की शादी आज ही होनी थी। लेकिन बीते सप्ताह पतिदार में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण शादी की डेट बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई। उन्होंने बताया कि वह शादी समारोह के लिए खरीदारी कर बाजार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
A bike rider youth died after being run over by a truck in Samastipur Bihar
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में समस्तीपुर शहर के शहर के मोहनपुर रोड पर मंगलवार को एक ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना में मरने वाले युवक की शादी 10 मार्च को होनी थी। इस दुर्घटना ने परिवार के लोगों को झकझोर कर रख दिया।

विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी ट्यूकंल कुमार (22) के रूप में की गई है। वहीं, जख्मी युवक की पहचान घुरणा सरायरंजन निवासी योगेंद्र ईश्वर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी के लिए खरीदारी करने गया था युवक
जानकारी के मुताबिक, ट्यूकंल की शादी 10 मार्च को होनी थी। शादी की खरीदारी को लेकर वह समस्तीपुर बाजार आया हुआ था। खरीदारी के बाद वह समस्तीपुर बाजार से वापस गंगापुर के लिए लौट रहा था। इसी दौरान मोहनपुर रोड पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, एक अन्य योगेंद्र ईश्वर नामक व्यक्ति भी टक्कर लगने से जख्मी हो गया। शोर होने पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने ट्यूंकल को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगेंद्र का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वहीं, घटना की जानकारी के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आज ही होनी थी शादी, पतिदार में मौत होने पर बढ़ाई गई डेट
मृतक के परिजनों ने बताया कि ट्यूंकल की शादी आज ही होनी थी। लेकिन बीते सप्ताह पतिदार में एक व्यक्ति की मौत हो जाने के कारण शादी की डेट बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई। उन्होंने बताया कि शादी समारोह की खरीदारी को लेकर वह बाजार आया हुआ था। बाजार में कपड़ा और अन्य सामानों की खरीदारी कर वह बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।


मुफस्सिल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में मुफस्सिल थाने में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed