{"_id":"662f3eb3605510eeff05ba6b","slug":"a-bike-rider-died-in-a-head-on-collision-between-two-bikes-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bettiah: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bettiah: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर
Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:01 PM IST
सार
Bettiah: बेतिया में दो बाइक कि आमने-सामने में टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के बरदही चौक के आगे ओरिया नदी के समीप की है।
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में सड़क हादसे का दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकटा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी विलास महतो के पुत्र झुन्नु कुमार (19) के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान उसी गांव के अरविंद कुमार के पुत्र अशोक कुमार (18) के रूप में की गई। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सिकटा से बेतिया जा रहा था। इसी दौरान बरदही चौक के आगे ओरिया नदी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक से अनियंत्रित होने के कारण आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें झुन्नु की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉ बृज किशोर प्रसाद ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।