{"_id":"5d24181f8ebc3e6cd11ba652","slug":"75-percent-cemeteries-wall-boundary-completed-out-of-8064-cemeteries-in-bihar-says-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के 8064 कब्रिस्तानों में से 75 फीसदी की घेराबंदी पूरी : नीतीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के 8064 कब्रिस्तानों में से 75 फीसदी की घेराबंदी पूरी : नीतीश कुमार
Tue, 09 Jul 2019 09:59 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में अब तक चिह्नित कुल 8064 कब्रिस्तानों में से 75 प्रतिशत की घेराबंदी का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव द्वारा राजद सदस्य यदुवंश कुमार द्वारा पूछे गए प्रश्ननों का उत्तर देने के क्रम में नीतीश ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2006 में कराए गए एक सर्वेक्षण में 8064 ऐसे कब्रिस्तान चिह्नित किए गए थे जिनको लेकर कोई विवाद है या फिर भविष्य में विवाद उत्पन्न हो सकता है। इन 8064 कब्रिस्तानों में से 75 फीसदी की घेराबंदी का काम अब तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शेष कब्रिस्तानों की घेराबंदी शीघ्र पूरी करने का निर्देश दे दिया गया है। प्रश्नकाल के दौरान राजद सदस्य यदुवंश कुमार ने जानना चाहा कि सुपौल जिले में लाल खान दरगाह (कब्रिस्तान) की सुरक्षा के मद्देनजर क्या उसकी घेराबंदी कराई जाएगी ।
विज्ञापन
गृह विभाग जो कि मुख्यमंत्री के पास है, की ओर से जवाब देते हुए बिजेंद्र ने बताया कि कब्रिस्तान की घेराबंदी के लिए नियम बना दिया गया है तथा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकता के आधार पर घेराबंदी करने का काम सौंपा गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा सदस्य और बिहार विधान परिषद सदस्य भी कब्रिस्तान की पहचान कर मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास निधि के माध्यम से घेराबंदी कराने की सलाह दे सकते हैं।