फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   65 year old woman gives birth to eight daughters in 14 months in bihar

बिहार में नया घोटाला: 65 वर्षीय महिला ने 14 महीने में आठ बेटियों को दिया जन्म

Sat, 22 Aug 2020 06:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 22 Aug 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
65 year old woman gives birth to eight daughters in 14 months in bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसाहारी ब्लॉक में 65 साल की महिला ने 14 महीने में आठ बेटियों को जन्म दे दिया। हकीकत में भले यह असंभव हो, लेकिन कागजों पर ऐसा हो गया है। यह पूरा खेल लड़की के जन्म पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि हड़पने के लिए किया गया। इस घटना के सामने आने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह घोटाला तब सामने आया जब मुसाहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज उपेंद्र चौधरी ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में इसे लेकर एफआईआर दर्ज कराई। चौधरी ने 65 वर्षीया लीला देवी के दस्तावेज देखे तो हैरान रह गए। इनके मुताबिक, लीला देवी ने 14 महीने में आठ लड़कियों को जन्म दिया और हर बार उनके खाते में 1400 रुपये की राशि भेजी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, लीला देवी के खाते से हर बार यह राशि निकाली भी गई। इसी मद में 60 साल की शांति देवी के खाते में भी राशि डाली गई। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में दर्ज जानकारी के मुताबिक, शांति ने नौ महीने में पांच लड़कियों को जन्म दिया। वहीं, सोनिया देवी नामक महिला के खाते में भी पांच महीने में चार बार पैसे डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इन महिलाओं से उन्हें मिली राशि के बारे में पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे पाईं। उम्र व बच्चों के बारे में पूछने पर बस इतना कहा कि उन्हें बच्चे को जन्म दिए दशकों बीत गए।


घोटाले की जांच को समिति गठित
जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया था। एडिशनल जिला कलेक्टर राजेश कुमार की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने प्रथम दृष्टया इन अनियमितताओं को सही पाया है। विस्तृत जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed