{"_id":"631df5cb4f5ed751b52a6773","slug":"5-killed-in-road-accident-in-bihar-cm-nitish-kumar-express-grief-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, मुआवजे का एलान
Sun, 11 Sep 2022 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी (बिहार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी (बिहार)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:49 PM IST
सार
एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि हाईवे पर एक ट्रक पलट गया और ऑटोरिक्शा पर जा गिरा। तिपहिया वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बालू से लदे ट्रक के नीचे दब जाने से चार महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हादसा पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर हुआ।
विज्ञापन
एसएचओ अवनीश कुमार ने बताया कि हाईवे पर एक ट्रक पलट गया और ऑटोरिक्शा पर जा गिरा। तिपहिया वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। चार महिलाओं (35 से 60 साल की उम्र के बीच) और आठ साल के एक लड़के की मौत हो गई। चालक और चार महिलाओं समेत घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया। उन्होंने कहा कि मोतिहारी में एनएच-28 पर बैरिया देवी स्थान के निकट सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु दुःखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप 5-5 लाख रू० अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। घायलों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सूखाग्रस्त इलाकों को किया दौरा
- सीएम नीतीश ने अल्प वर्षापात से प्रभावित जिलों नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रभावित जिलों के प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का आंकलन कराने और किसानों को सहायता देने हेतु पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।
- उन्होंने मुंगेर में डकरा नाला पंप नहर योजना का भी निरीक्षण किया और इसे पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया। इस उद्वह सिंचाई योजना के तहत गंगा नदी एवं डकरा नाला के मिलन बिंदु पर मुंगेर शहर से 5 कि०मी० दक्षिण में खगड़ही ग्राम के निकट गंगा नदी में फ्लोटिंग बराज पर पंप से पानी लिफ्ट किया जाएगा। कई दशकों से बंद पड़ी इस पुरानी परियोजना के शुरू होने से किसानों को सिंचाई कार्य में काफी सहूलियत होगी और उनका कृषि कार्य बेहतर ढंग से हो सकेगा।