{"_id":"590fdb704f1c1b3b5485152d","slug":"5-attrested-in-neet-question-paper-leak-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में NEET का पेपर लीक, 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में NEET का पेपर लीक, 5 आरोपी गिरफ्तार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 08 May 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
बिहार नीट पेपर लीक मामला
- फोटो : ht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में रविवार को आयोजित नेशनल एलीजिबिलिटी एंट्रेस टेस्ट (नीट) की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर है। इसी बीच पटना पुलिस ने बिहार एनईईटी प्रश्न पत्रों के लीक मामले में 2 डॉक्टरों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने 1 वैन और लोहे काटने वाले औजार भी जब्त किया है।
विज्ञापन
Bihar: Patna police arrested 5 including 2 doctors in connection with NEET question papers leak; 1 van, iron cutting tools seized
— ANI (@ANI_news) May 7, 2017विज्ञापन
इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने कहा कि पटना पुलिस ने बीएसएससी पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव गुरू के बेटे गुड्डु को पत्रकार नगर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा गिरफ्तार होने वालों में पीएमसी द्वितीय वर्ष का छात्र शिव कुमार, सेंटर सुपरिटेंडेंट क्राइस्ट चर्च स्कूल के कर्मी अविनाश चंद्र दूबे, एनएमसी एमबीबीएस द्वितीय वर्ष छात्र शुभम मंडल, भारती विद्यापीठ के लॉ का छात्र अविनाश रौशन, और वैन ड्राइवर संजय यादव शामिल हैं।
विज्ञापन