फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4 thousand school did not prepared mid day meal

मिड डे मील: चार हजार स्कूलों में नहीं बना खाना

Sat, 27 Jul 2013 12:36 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 27 Jul 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
4 thousand school did not prepared mid day meal

मिड-डे मील पर बवाल के कारण बिहार में शुक्रवार को लगभग चार हजार स्कूलों मे खान नहीं बना। और जिन स्कूलों में खाना बना भी तो दबाव के चलते वह खाना शिक्षकों ने अपनी देखरेख में बनवाया।

विज्ञापन


शनिवार को बुलाई शिक्षक संघों की बैठक
इधर सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शिक्षक संघों की शनिवार को बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों द्वारा मिड डे मील का बहिष्कार करने को अनुचित बताया और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा परिसर में कहा कि यह एक राष्ट्रीय योजना है और इसे चलाना हम सबके लिए चुनौती है। भोजन बनवाने के काम से शिक्षकों को अलग रखना चाहिए।

उनसे केवल पढ़ाने का काम लेना चाहिए। भोजन बनाना सहज व आसान काम नहीं है। इसमें और ज्यादा लोगों को लगाना होगा। हम चाहेंगे की इस तरह की व्यवस्था हो, जिसमें किसी प्रकार की दुर्घटना की गुंजाइश नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों के साथ मजाक
केंद्र की तरफ से गरीबी को लेकर निर्धारित मानक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गरीबों के साथ मजाक है। दिल्ली के रकाबगंज सहित कई गुरुद्वारों में लंगर में मुफ्त में खाना मिलता है।


इसका अर्थ यह नहीं है कि सभी को मुफ्त में खाना मिलता है। खाना का मतलब केवल कैलोरी नहीं है। 2008 में पटना में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर गरीबी पर विस्तार से चर्चा की गयी थी। इसका जो निष्कर्ष आया था, उसे प्रधानमंत्री को भी भेजा गया था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed