{"_id":"5d03baf88ebc3e7df40fcdba","slug":"4-more-children-died-in-bihar-due-to-brain-fever-toll-reaches-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : मस्तिष्क ज्वर से चार और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा हुआ 57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : मस्तिष्क ज्वर से चार और बच्चों की मौत, कुल मौतों का आंकड़ा हुआ 57
Fri, 14 Jun 2019 08:49 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 14 Jun 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में दिमारी बुखार से पीड़ित बच्चा (फाइल फोटो))
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) की वजह से शुक्रवार को चार और बच्चों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बुखार से होने वाली मौतों की संख्या अब 57 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों मे बताया कि सभी पीड़ित हाइपोग्लाइसीमिया के शिकार हुए, यह स्थिति है जो रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) के बहुत कम हो जाने और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन के कारण होती है।
विज्ञापन
सभी 57 बच्चों की मौत मुजफ्फरपुर के राज्य संचालित दो अस्पतालों में हुई हैं। इनमें से एक का राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने आज दौरा किया था। मंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में 47 बच्चे और केजरीवाल अस्पताल में 10 बच्चों की मौत हुई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार को एसकेएमसीएच और केजरीवाल अस्पताल में दो-दो बच्चों की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार अभी दोनों अस्पतालों में उपचार करा रहे पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।