{"_id":"8cbdfc47d649b313cd66f93d13ed9ae7","slug":"4-die-in-bihar-saving-a-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी बचाने के चक्कर में गई चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी बचाने के चक्कर में गई चार की जान
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 20 Aug 2013 01:38 PM IST
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर में अपनी पालतू बकरी को बचाने की कोशिश में चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
ये चारों लोग कुंए में गिरी बकरी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। कई घंटो बाद घटना का पता चलने पर पुलिस ने चारों शव कुंए से निकलवाए।
पुलिस के मुताबिक 55 वर्षीय योगेंद्र चौधरी की बकरी एक खुले कुंए में गिर गई। उसे बचाने के लिए योगेंद्र कुंए में उतर गए।
कुंए में फंसा हुआ महसूस करके उन्होंने मदद के लिए हाथ ऊपर किया जिसे देखकर उनका बेटा दीपक कुंए में उतर गया। लेकिन बेटा कुछ ही देर में बेहोश हो गया।
इसके बाद योगेंद्र की पत्नी और एक पड़ोसी उन्हें कुंए से निकालने की कोशिश करने लगीं लेकिन इस कोशिश में चारों की मौत हो गई।
पुलिस गैरकानूनी रूप से बने और खुले छोड़े गए कुंए के बारे में भी जांच पड़ताल कर रही है।