फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   36 doctors arrested in nepal including 12 of bihar

बिहार के 12 चिकित्सक सहित नेपाल में 36 डॉक्टर गिरफ्तार

Mon, 20 Jun 2016 07:10 PM IST
नेपाल/ अमर उजाला
नेपाल/ अमर उजाला Updated Mon, 20 Jun 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
36 doctors arrested in nepal  including 12 of bihar

नेपाल की खुफिया एजेंसी केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार को बिहार से सटे नेपाल के वीरगंज सहित तीन स्थानों पर दबिश देकर नेपाल के विभिन्न अस्पताल, मेडिकल कॉलेज व हेल्थ क्लीनिक में कार्यरत 36 फर्जी चिकित्सकों के गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में कई कथित चिकित्सक बिहार के हैं जिनके पास से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी)10वीं और 12वीं के संदीग्ध सर्टीफिकेट बरामद किए गए है। जांच एजेंसी को शक है कि बरामद सारे शौक्षणिक सर्टीफिकेट नकली हैं। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी का एक जांच दल मंगलवार को पटना पहुंचकर सारे सर्टीफिकेटों का सत्यापन कराएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच माह पूर्व भी नेपाल पुलिस ने बिहार से निर्गत फर्जी सर्टीफिकेट के आधर पर चिकित्सक बने 17 फर्जी चिकित्सकों को गिरफ्तार किया था। नेपाल सीआईबी के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अगर बरामद सर्र्टीफिकेट फर्जी पाए गए तो आरोपितों को नेपाली कानून के अनुसार कम से कम पांच वर्ष के कारावास की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed