फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   35 children fall ill after consuming filariasis medicine in Samastipur; Bihar Health System, Nitish Kumar

Bihar: समस्तीपुर में फाइलेरिया की दवा खाने से 35 बच्चे बीमार; दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा इलाज

Wed, 20 Sep 2023 08:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 20 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर में बुधवार को फाइलेरिया की दवा खाने से 35 स्कूली बच्चे बीमार हो गए। सभी बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में खतरे से बाहर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
35 children fall ill after consuming filariasis medicine in Samastipur; Bihar Health System, Nitish Kumar
अस्पताल में इलाजरत प्राथमिक विद्यालय लोकनाथपुर के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के प्राथमिक विद्यालय लोकनाथपुर के 35 बच्चे बुधवार को फाइलेरिया की दवा खाने से बीमार हो गए। सभी बच्चों को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर डा. विजयंत कुमार, डा. रामचंद्र सिंह और उपाधीक्षक डा. अरुण सभी छात्रों का उपचार किया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए हैं।

विज्ञापन


अनुमंडलीय अस्पताल के उपाध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर मास ड्रग एडमिस्ट्रेशन योजना के तहत फाइलेरिया की दवा एल्बेंडाजोल, आईवरमेंटिन (पांच वर्ष से ऊपर के बच्चों को) और डीईसी दवा खिलाई गई थी। इसमें कुछ बच्चों में उल्टी और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है। विद्यालय के दो छात्रों शिवम कुमार और हीरालाल नामक छात्र को उल्टी और सिर में दर्द शुरू हो गया। इससे अभिभावक परेशान होकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल में 35 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। सभी छात्र स्वस्थ हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद जुटे स्थानीय लोग विद्यालय के शिक्षक और आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने पर उतारू दिखे। हालांकि सूचना पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव सुमन ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सभी शिक्षकों को सुरक्षित निकाल कर थाना ले आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उजियारपुर के चांदचौर कन्या मध्य विद्यालय में गत सप्ताह एमडीएम खाने से 100 बच्चे बीमार हो गए थे। सभी को सदर अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed