{"_id":"5dbf32478ebc3e93a04ea9c7","slug":"30-people-died-in-different-accidents-related-to-chhath-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में छठ पर हुए अलग- अलग हादसों में 30 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में छठ पर हुए अलग- अलग हादसों में 30 लोगों की मौत
Mon, 04 Nov 2019 01:33 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिहार में छठ में हादसा
- फोटो : Social media
बिहार के विभिन्न हिस्से में छठ पर्व से जुड़े अलग-अलग हादसों जैसे भगदड़, दीवार गिरने और डूबने से शनिवार से रविवार तक 18 बच्चों सहित 30 लोगों की मौत हो गई। रविवार को विभिन्न तालाबों और जलाशयों में उगते सूरज को अर्घ्य देने बाद यह पर्व संपन्न हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के बडगांव में दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं औरंगाबाद में संध्या अर्घ्य के दौरान भगदड़ में दो बच्चों की मौत हो गई। उधर समस्तीपुर के खजूरी गांव में 35 वर्षीय एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि बेगूसराय में तीन बच्चे एक तालाब में डूब गए, जिनमें से दो को गोताखोरों ने बचा लिया।
विज्ञापन
भागलपुर में भी अलग-अलग तालाबों में चार लोग एक तालाब में डूब गए, जबकि एक लापता है। पर्व के दौरान वैशाली में छह, पूर्णिया में सात और खगड़िया जिले में भी पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 10 नाबालिग शामिल थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की सुख, समृद्धि और विकास की प्रार्थना की।
विज्ञापन