{"_id":"417f20e8-db03-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"28-students-of-super-30-crack-iit-jee-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT-JEE में 'सुपर 30' के 28 बच्चे सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT-JEE में 'सुपर 30' के 28 बच्चे सफल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लिए जेईई एडवांस के नतीजों में चर्चित संस्थान 'सुपर 30' ने इस साल भी अपना नाम बरकरार रखा है।
विज्ञापन
आईआईटी परीक्षा में 'सुपर 30' के 30 में से 28 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं।
इस सफलता पर संस्थान के संस्थापक आनंद कुमार ने कहा कि सुपर 30 के 28 स्टूडेंट्स सफल हैं और वे समाज के वंचित वर्ग से हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के मजदूर रामप्यारे के बेटे भानू उनमें से एक हैं। इसी तरह भूमिहीन किसान के बेटे प्रणव कुमार भी आईआईटी में सफल रहे।
पिछले साल सुपर 30 के 27 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए थे। इससे पहले साल 2003 में इस संस्थान से 18 बच्चे पास हुए थे और उसके अगले साल 22 बच्चे चुने गए थे।
विज्ञापन
आनंद कुमार का दावा है कि सुपर 30 ऐसा संस्थान है जो समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए कोचिंग देता है। यहां पर उनके रहने और खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
संदीप रेड्डी बने टॉपर
आईआईटी के लिए जेईई एडवांस के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। इनमें आंध्र प्रदेश के पैलेरला साई संदीप रेड्डी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। संदीप को 360 में से 332 अंक मिले हैं।
दूसरे नंबर पर भी मद्रास जोन के स्टूडेंट रहे, जबकि तीसरा स्थान दिल्ली जोन से इंदौर के आनंद भोरास्कर को मिला है। इस परीक्षा में देशभर के डेढ़ लाख छात्रों में से 21,110 छात्रों को चुना गया है।
पहली बार दो लड़कियां टॉप 10 में
आईआईटी में पहली बार शीर्ष दस में दो छात्राएं जगह बना पाने में कामयाब रही हैं। इनमें एक दिल्ली जोन से है और दूसरी मद्रास जोन से है।
दिल्ली जोन की अदिति लड्ढा ने जेईई एडवांस में 320 अंक के साथ टॉप 10 में छठा स्थान हासिल किया है, वह मध्यप्रदेश के रतलाम की रहने वाली हैं। मद्रास जोन से सिब्बला रीना माधुरी ने परीक्षा में 314 अंकों के साथ आठवां स्थान में प्राप्त आया है।