फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   26 students of super 30 institute qualify IIT-JEE exam

सुपर-30 ने फिर लहराया परचम, 30 में से 26 बच्चों ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

Sun, 10 Jun 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 10 Jun 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
26 students of super 30 institute qualify IIT-JEE exam

पटना के चर्चित संस्थान सुपर 30 ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इस बार यहां के 26 बच्चों ने सफलता हासिल की है। बता दें कि इस संस्थान की स्थापना करीब 16 साल पहले आनंद कुमार ने की थी। आनंद एक गणितज्ञ हैं। इस संस्थान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह है कि ये प्रति वर्ष गरीब परिवार के 30 बच्चों का चयन करता है। 

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परिक्षा की तैयारी कराने के लिए ये संस्थान हमेशा चर्चा में रहता है। छात्रों की सफलता की बात सुनकर यहां के संस्थापक आनंद ने कहा कि वह सुपर 30 का आकार और भी बड़ा करेंगे। सफल छात्रों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये सब उनकी मेहनत का नतीजा है। ये बच्चे समाज के उस हिस्से से हैं जहां ना तो विकास है और ना ही कोई सुविधा। यह सफलता इन गरीब बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अपने संस्थान का विस्तार करने के लिए वह देश के विभिन्न हिस्सों में जल्द ही जांच परीक्षा कराएंगे। इसकी जानकारी संस्थान की वेबसाइट द्वारा दे दी जाएगी। गरीब बच्चों के जीवन में रोशनी लाने का ये काम आनंद का पूरा परिवार करता है। उनकी मां खुद सभी बच्चों के लिए खाना बनाती हैं और आनंद के भाई भी उनके साथ बच्चों को पढ़ाते हैं। पूरे परिवार की कड़ी मेहनत और मानवता के प्रति योगदान का ही नतीजा है कि अब तक यहां करीब 400 बच्चे आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफलता पा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें अपने इस काम के लिए आनंद की पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है। उनकी जिंदगी पर एक फिल्म भी बन रही है। जिसमें बॉलिवुड अभिनेता  ऋतिक रोशन आनंद का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। वहीं आनंद का कहना है कि वह अपने इस कार्य के लिए किसी प्रकार का अनुदान नहीं लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed