{"_id":"63fca4f820bc9b787d06bb8b","slug":"22-year-old-teacher-ate-poison-after-being-fed-up-with-harassment-of-husband-in-muzaffarpur-died-in-hospital-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय शिक्षिका ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में 22 वर्षीय शिक्षिका ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 27 Feb 2023 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:11 PM IST
सार
मृतक शिक्षिका के पिता ने बताया कि आरोपी दामाद का अन्य लड़कियों से अवैध संबंध था। इस बात की भनक बेटी को लग गई थी। इसी को लेकर वह उसे प्रताड़ित करता था। लड़ाई झगड़ा करता था। इस बात से परेशान होकर शिक्षिका ने जहर खा लिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षिका और तुर्की ओपी थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के गरम चौक पर एक 22 वर्षीय शिक्षिका ने जहर खा लिया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतका का परिवार शोकाकुल है। मृतका की पहचान तुर्की ओपी के लदौरा निवासी मो. जाहिद की पत्नी अजमा गनिस (22) के रूप में हुई है। अजमा गनिस एक शिक्षिका थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हैं। वहीं, मृतका के पिता मंजूर हुसैन ने तुर्की ओपी पुलिस थाने में अपने दामाद मो. जाहिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आठ महीने पहले की थी शादी
मृतका के पिता मंजूर हुसैन ने बताया कि वह अहियापुर के कोल्हुआ के रहने वाले हैं। बेटी की शादी आठ महीने पहले एक अप्रैल को तुर्की ओपी के लदौरा निवासी मो. जाहिद से की थी। बेटी अहियापुर के सहबाजपूर में शिक्षिका थी। शादी के बाद आरोपी बेटी को ससुराल नहीं ले गया, बल्कि किराए पर रखा। किराए के पैसे भी बेटी देती थी।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने आगे बताया कि आरोपी दामाद का अन्य लड़कियों से अवैध संबंध था। इस बात की भनक बेटी को लग गई थी। इसी को लेकर वह उसे प्रताड़ित करता था। लड़ाई झगड़ा करता था। रात के दो बजे के बाद वह किसी दूसरी लड़की से बात करता था। उस पर पहले से शक था। इसी बीच बेटी को भी शक हुआ। बेटी उसके कमरे की तलाशी लेने लगी। इस दौरान एक पेनड्राइव मिला। उसमें अश्लील वीडियो थे। पेनड्राइव और मोबाइल में आधा दर्जन से अधिक लड़कियों की अश्लील तस्वीरें थी।