{"_id":"5f42bd518ebc3e86d8207c26","slug":"22-year-old-man-body-found-in-pieces-in-west-champaran-district-of-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार :पश्चिम चंपारण जिले में 22 वर्षीय व्यक्ति का शव टुकड़ों में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार :पश्चिम चंपारण जिले में 22 वर्षीय व्यक्ति का शव टुकड़ों में मिला
Mon, 24 Aug 2020 12:32 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से रविवार को एक युवक का कई टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद हुआ है। खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस को शरीर की पहचान मोहम्मद अब्दुल खालिद के रूप में हुई है। जो बेतिया के मनसा टोला निवासी अख्तर हुसैन का पुत्र है। जिसका कई भागों में कटा शरीर एक अनाज फैक्ट्री के पास मिला।
विज्ञापन
मृतक के पिता अख्तर हुसैन ने बताया कि शनिवार को करीब सात बजे वह एक दोस्त के साथ घर के बाहर गया था। देर रात तक जब खालिद घर वापस नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
फिर किसी ने सुबह बताया कि किसी का कटा हुआ शव अनाज फैक्ट्री के पास मिला है और उसके कपड़ों से पहचान हुई कि ये खालिद है। मृतक के पिता हुसैन ने आरोप लगाया है कि एक नेता के पति ने भूमि विवाद को लेकर उसके बेटे की हत्या कर दी।
हालांकि अभी तक नेता और उसके पति से कोई बात नहीं हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया है।