फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   21 people including 10 people in Bettiah and 11 people in Gopalganj have died due to consumption of illegal liquor

जहरीली शराब से 33 मौतें: नीतीश बोले- अगर गलत चीज का इस्तेमाल होगा तो ऐसी स्थिति आएगी, करेंगे सख्त कार्रवाई

Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 05 Nov 2021 05:15 PM IST
सार

बिहार में 15 दिन में जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत हो गई । ताजा आंकड़े के मुताबिक बेतिया में 20 लोगों की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
21 people including 10 people in Bettiah and 11 people in Gopalganj have died due to consumption of illegal liquor
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में शराब से हुई मौतों पर सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। नीतीश ने कहा, मैं बार-बार कह रहा हूं कि अगर आप गलत चीज का इस्तेमाल करेंगे तो ऐसी स्थिति आएगी। मैंने अधिकारियों से बात की है, त्योहार के बाद इस पर विस्तार से समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि एक कैंपेन चलाए जाने की जरूरत है कि बताया जाए कि शराब खराब है और इस पर पाबंदी सही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


मंत्री ने बताया साजिश 
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार ने घटना स्थल का दौरा किया और नकली शराब के बहाने साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके सेवन करने वाले लोग गरीब हैं। जब कार्रवाई और छापेमारी की जाती है, तो कमजोरों को पकड़ा जाता है। कार्रवाई के चलते कमजोर लोग मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन


 गोपालगंज के दौरे के दौरान मंत्री ने कहा कि गोपालगंज में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का भरोसा दिया और अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

जहरीली शराब से 15 दिन में 33 लोगों की मौत
वहीं, बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार 21 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें 11 मौतें गोपालगंज और 10 मौतें बेतिया में हुई है। हालांकि, पूर्वी चंपारण (बेतिया) के जिला अधिकारी कुंदन कुमार  ने आठ मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया इन लोगों की मौत जहरीली शराब सेवन करने से हुई है। बता दें कि बिहार में 15 दिन में जहरीली शराब पीने से 33 लोगों की मौत हो गई 

  तेजस्वी ने नीतीश को घेरा
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शराबबंदी से मौतों के लिए नीतीश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, जहरीली शराब से बिहार में दीवाली के दिन सरकार द्वारा 35 से अधिक लोग मारे गए। किसी की सनक से बिहार में कागजों पर शराबबंदी है अन्यथा खुली छूट है क्योंकि ब्लैक में मौज और लूट है।

तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पुराने बयान का वीडियो भी ट्वीट किया है जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं -गड़बड़ चीज पीएंगे, तो यही होगा। कितना मना करने के बाद भी पीते हैं। साल 2016 से हमने शराबबंदी को सख्ती से लागू किया हुआ है। लोगों का अधिकांश हिस्सा शराबबंदी के पक्ष में है। चंद लोगों से अपील है जो पीते हैं मत पीजिए। कुछ तो गड़बड़ होगा ही। कुछ लोगों की गड़बड़ी करने की प्रवृत्ति होती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि गड़बड़ करने वाले चंद लोगों को सजा मिलती है। जेल भी जाते हैं। लोगों से आग्रह कि इससे दूर रहें। शराबबंदी पर कुछ लोग मेरे खिलाफ बोलते हैं लेकिन चिंता नहीं है।
  जहरीली शराब कांड पर मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की
जहरीली शराब कांड पर बिहार के मंत्री और भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह एक दुखद घटना है। गहन जांच कराई जाएगी। नकली शराब की आपूर्ति के दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed