{"_id":"5f5404fc8ebc3e37b87bc4dc","slug":"2-people-of-mahadalit-community-killed-three-injured-in-purnea-district-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के 2 लोगों की हत्या, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के 2 लोगों की हत्या, तीन घायल
Sun, 06 Sep 2020 03:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानलेवा हमले में तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात चांदपुर बन्घाहन गांव में कुछ लोग महादलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने पहले लाठी, डंडे और लोहे की छड़ों से पिटाई की और बाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के तीन लोगों बुरी तरह जख्मी हुए हैं। मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि (50) और सुबोध ऋषि (45) के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना पर अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
विज्ञापन
हालांकि, इसके पीछे जमीन विवाद कारण बताया जा रहा है। हत्या की इस वारदात के बाद पुलिस बल को गांव में तैनात किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन