{"_id":"1fea1e40-cceb-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"2-died-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी अंदाज में जमीन की जंग, गोलियों से ढ़ेर हुए दो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी अंदाज में जमीन की जंग, गोलियों से ढ़ेर हुए दो
ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासाराम बिहार बड़हरी ओपी के तेंदूनी टोला गांव में सोमवार को सरकारी जमीन को लेकर हुए झगड़े में चलीं गोलियों से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्जन भर अवैध हथियार, कारतूस बरामद करने के साथ 11 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार लोगों में एक सैप (बिहार पुलिस की एक विंग) और एक सेना का रिटायर्ड जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
रोहतास जिले के एसपी के मुताबिक सरकारी जमीन पर खोदे गए आहर (छोटा नाला) को लेकर गांव के शिव कुमार यादव और सुरेंद्र यादव के बीच विवाद था। इसे लेकर दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
सोमवार को इस विवाद में गोलियां चल गईं। इसमें शिव कुमार पक्ष की तरफ से चलाई गई गोलियों से सुरेंद्र यादव (45) और कृष्ण कुमार (15) की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में तेंदूनी टोले के निवासी शिव कुमार, संतोष कुमार, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर सिंह, हरिनारायण सिंह, मुकेश, मनोज, साधु सिंह समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। मौके पर करगहर, बड़हरी, धर्मपुरा, बघैला सहित कई थानों की फोर्स लगी हैं।