फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   17 Jila Parishad in Gaya submitted memorandum for no-confidence motion, Jila Parishad Chairman, Vice Chairman

Bihar : 17 जिला परिषदों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपा ज्ञापन, जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश

Tue, 02 Jan 2024 12:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

अध्यक्ष के निजी सचिव को दिए गए ज्ञापन में 17 जिला परिषद सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति व्यक्त की है। जिला परिषद की अध्यक्षा नैना कुमारी व उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
17 Jila Parishad in Gaya submitted memorandum for no-confidence motion, Jila Parishad Chairman, Vice Chairman
अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ज्ञान सौंपते जिला परिषद सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लेकर बैठक बुलाने की मांग करते हुए जिला पार्षद के प्रधान लिपि को ज्ञापन दिया है। अध्यक्ष के निजी सचिव को दिए गए ज्ञापन में 17 जिला परिषद सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति व्यक्त की है। पत्र के माध्यम से जिला परिषद की अध्यक्षा नैना कुमारी व उपाध्यक्ष डॉ. शीतल प्रसाद यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है। पत्र के माध्यम से पार्षदों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर विकास कार्यों में अभिरुचि नहीं लेने, पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध विकास राशि को सही समय पर खर्च न करने व जिला परिषद की बैठक सही समय पर नहीं बुलाने का आरोप लगाते हुए इन पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है। इन पार्षदों ने बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 70 की उप धारा चार की कंडिका एक के आलोक में विशेष बैठक आयोजित कर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर विचार विमर्श करने की संबंधित पदाधिकारी से अपील भी की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी को भी भेजी गई है।

विज्ञापन


46 में 17 पार्षदों ने जताया है विरोध 
सूत्रों का मानें तो जिला परिषद के खेल में महागठबंधन और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की इंट्री हो चुकी है। वर्तमान चेयरमैन नैना कुमारी महागठबंधन के नेताओं ने जिला परिषद अध्यक्ष पद पर आसीन किया था। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद एनडीए के नेताओं द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा नेता को बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। जिला परिषद अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए भाजपा के प्रदेश नेता अमित कुमार की पत्नी पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा करुणा कुमारी को सामने लाया गया है। लेकिन अब तक जिला परिषद उपाध्यक्ष डाॅ. शीतल प्रसाद यादव के विरुद्ध एक भी उम्मीदवार सामने नहीं आए हैं। वर्तमान और पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा नैना कुमारी की कुर्सी बरकरार रखने के लिए पार्षदों को लुभाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। बीते दिनों नये साल के नाम पर करीब 27 पार्षदों को गया से बाहर ले जाया गया था। वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा करुणा कुमारी के पति भाजपा नेता अमित कुमार पार्षदों के घर घर जाकर समर्थन जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन


अब चलेगा पैसों का खेल
वहीं एक जिला परिषद सदस्य ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि चेयरमैन नैना देवी का दो साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। पार्षदों का समर्थन और जादुई आंकड़े जुटाने के लिए अब पैसों का खेल शुरू हो गया है। एक प्रत्याशी ने एक पार्षद को दो लाख रुपए देने की बात सामने आई है। वहीं दूसरे प्रत्याशी भी अपने स्तर से पैसा देने और चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज होने के बाद कई लोकलुभावन वादे कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed