{"_id":"62e00506ace40202b34d8e98","slug":"15-killed-in-lightning-strikes-in-bihar-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Lightning Strikes: बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Lightning Strikes: बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख
Tue, 26 Jul 2022 09:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 26 Jul 2022 09:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 20 लागों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि राज्य के आठ जिलों में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 20 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बिजली गिरने से कैमूर में सात, भोजपुर और पटना में चार-चार, जहानाबाद, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और सिवान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वज्रपात से मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुझावों का अनुपालन करें। उन्होंने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन