फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   142 passengers breathless: bird hit at the time of landing at Patna airport, pilot saved the accident

142 यात्रियों की सांसें अटकीं: पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय पक्षी टकराया, पायलट ने बचाया हादसा

Tue, 03 Jan 2023 09:07 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 03 Jan 2023 09:07 PM IST
सार

पटना एयरपोर्ट पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। मंगलवार को सुबह 11:35 बजे बेंगलुरु से गो फर्स्ट फ्लाइट (जी8-274) पटना लैंड कर रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। फ्लाइट में सवार 142 यात्रियों समेत केबिन क्रू की कुछ देर के लिए सांसें अटक गई थीं।

विज्ञापन
142 passengers breathless: bird hit at the time of landing at Patna airport, pilot saved the accident
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना एयरपोर्ट पर उतरते समय एक पक्षी विमान से टकरा गया, लेकिन पायलट ने सूझबूझ से लैंडिंग करा दी। मंगलवार को सुबह 11:35 बजे बेंगलुरु से गो फर्स्ट फ्लाइट (जी8-274) पटना लैंड कर रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। फ्लाइट में सवार 142 यात्रियों समेत केबिन क्रू की कुछ देर के लिए सांसें अटक गई थीं।

विज्ञापन


कम विजिबलिटी और बूचड़खाने के कारण आशंका ज्यादा
फ्लाइट की लैंडिंग के क्रम में अचानक एक पक्षी फ्लाइट से टकरा गया। पक्षी के फ्लाइट से टकराते ही विमान हिलने लगा। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ से कुशलतापूर्वक फ्लाइट को लैंड करा लिया। घटना से यात्री हड़बड़ा जरूर गए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। दूसरी तरफ एयरपोर्ट प्रशासन और गो फर्स्ट की तरफ से इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कुहासे के कारण विजिबलिटी कम है और पटना एयरपोर्ट के आसपास बूचड़खाने के कारण पक्षियों की आवाजाही ज्यादा रहने से इन दिनों खतरा बढ़ा हुआ है।इससे पहले भी बर्ड हिट से विमान में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed