{"_id":"9657f96e-b7c7-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"13-year-old-boy-qualified-iit-jee","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल की उम्र में क्वालीफाई किया IIT-JEE ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल की उम्र में क्वालीफाई किया IIT-JEE
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 08 May 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर जिले के सत्यम ने महज 13 साल की उम्र में ही जेईई मेन, 2013 परीक्षा में क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन
सत्यम इस परीक्षा में सबसे कम उम्र में सफलता हासिल करनेवाला छात्र है।
विज्ञापन
सत्यम ने इस छोटी सी उम्र में 292 अंकों के साथ जेईई परीक्षा पास कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया है।
भोजपुर जिले के बखोरापुर गांव के साधारण किसान रामलाल सिंह का पौत्र व सिद्धनाथ सिंह का पुत्र सत्यम अब एडवांस जेईई में बैठने के योग्य हो गया है।
सत्यम का कहना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। वह फेसबुक की तरह अपनी अलग सोशल नेटवर्किग साइट भी बनाना चाहता है।