फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   13 people died after drinking poisonous liquor in three districts of Bihar

जहरीली शराब का तांडव: बिहार के तीन जिलों में 13 की मौत, एक युवक की आंखों की गई रोशनी, कई लोग अस्पताल में भर्ती

Sun, 20 Mar 2022 04:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Mar 2022 04:14 PM IST
सार

बिहार के अलग-अलग कई जिलों में होली के एक दिन बाद जहरीली शराब पीने के कारण 13 लोगों के मौत हो गई। वहीं एक शख्स के आंखों की रोशनी चली गई। साथ ही कुछ लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
13 people died after drinking poisonous liquor in three districts of Bihar
जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में नीतीश सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी शराबबंदी नहीं हो पा रही है। भले ही पुलिस लाख कार्रवाई कर रही हो, लेकिन शराब माफिया सक्रिय हैं। यहां एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। बिहार के अलग-अलग कई जिलों में होली के एक दिन बाद 13 लोगों के मौत हो गई। वहीं एक शख्स के आंखों की रोशनी चली गई। साथ ही कुछ लोग अस्पताल में भी भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


भागलपुर में चार की मौत
होली के एक दिन बाद शनिवार को भागलपुर के साहेबगंज इलाके में चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई। भागलपुर में मृतकों की पहचान विनोद राय, संदीप यादव, नीलेश कुमार, मिथुन कुमार के रूप में की गई है। चारों एक ही गांव के रहने वाले थे। वहीं, अपनी ससुराल में आए अभिषेक कुमार की जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई। उसका मायागंज अस्पताल में इलाज जारी है। साहेबगंज में अभिषेक कुमार का ससुराल था। 
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी की मौत शराब पीने से हुई है। सभी का बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल छाया है। वहीं, इन लोगों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने साहेबगंज चौक पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।  घटना के बारे में बताते हुए DSP प्रकाश कुमार ने कहा कि अभी तक तीन लोगों  की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत के कारण के बारे में उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मधेपुरा में हुई तीन लोगों की मौत
भागलपुर के अलावा बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब के कारण तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। यहां गांव के कई लोग बीमार भी हुए हैं, जिनका मुरलीगंज पीएचसी और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मधेपुरा के केस में परिजन और पुलिस कुछ भी बोलने से बच रहे है। मधेपुरा में रात में बिना किसी का पोस्टमार्टम कराए तीनों शवों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। वहीं शराब को लेकर पुलिस का सर्च अभियान इलाके में लगातार जारी है। कहा जा रहा है कि सभी लोगों ने किसी एक ही व्यक्ति से ही शराब खरीदी है।

बांका में 6 लोगों की मौत
भागलपुर और मधेपुरा के अलावा बांका जिले में भी जहरीली शराब के कारण मौतों का तांडव मचा हुआ है। यहां के अमरपुर थाना इलाके में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम रघुनंदन पोद्दार उम्र 60 वर्ष ,राजा तिवारी, संजय शर्मा, सुमित कुमार 19 वर्ष , आशीष कुमार 26 वर्ष , विजय शाह ,राहुल सिंह उम्र 22 वर्ष, राजू मंडल पवैय है। होली के दौरान ये सभी शराब पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। वही, कुछ लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 


बिहार में 2016 में की गई थी शराबबंदी
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 2016 में शराबबंदी कानून लागू किया गया था। कानून के तहत शराब की बिक्री, पीने और बनाने पर प्रतिबंध है। शुरुआत में इस कानून के तहत संपत्ति कुर्क करने और उम्र कैद की सजा तक का प्रावधान था, लेकिन 2018 में संशोधन के बाद सजा में थोड़ी छूट दी गई थी। बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से बिहार पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक मद्य निषेध कानून उल्लंघन से जुड़े करीब 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed