फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   12 year boy sonu comes in front on CM Nitish kumar and tell his problem, video went virul

बच्चे ने किया हैरान: सीएम नीतीश के पास पहुंचा सोनू, स्कूल और शिक्षकों की ऐसे खोली पोल, वीडियो वायरल

Sat, 14 May 2022 08:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: Amit Mandal Updated Sat, 14 May 2022 08:44 PM IST
सार

इस दौरान उसने पिता के शराब पीने की शिकायत की और सरकारी स्कूल में पढ़ाई की स्थिति बयां कर दी। सोनू की बात सुन मुख्यमंत्री मुस्कुराए बिना नहीं रह सके। 

विज्ञापन
12 year boy sonu comes in front on CM Nitish kumar and tell his problem, video went virul
Sonu kumar - फोटो : Twitter

विस्तार

बिहार में शनिवार को एक बच्चे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई कुछ सेकेंड की बातें चर्चा में हैं। सीएम नीतीश कुमार अपनी दिवंगत पत्नी मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर नालंदा के कल्याण विगहा पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद नीतीश स्थानीय लोगों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान हरनौत प्रखंड के नीमा कोल निवासी रणविजय यादव का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सीएम के सामने पहुंच गया। इसके बाद उसने मीडिया से बातचीत में जो कहा वो वीडियो के रूप में वायरल हो गया।

विज्ञापन


सरकारी स्कूल की खोली पोल 
इस दौरान उसने पिता के शराब पीने की शिकायत की और सरकारी स्कूल में पढ़ाई की स्थिति बयां कर दी। सोनू ने बताया कि उसने स्कूल की बदतर स्थिति बयां की। उसने बताया कि स्कूल में ठीक से पढ़ाई नहीं होती। शिक्षक दीपक कुमार ठीक से अंग्रेजी भी नहीं पढ़ पाते हैं। सोनू ने कहा कि वह अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहता है और सीएम ने उसे आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिता शराब में उड़ा देते हैं पैसे  
सोनू ने कहा कि मेरे पिता दही बेचते हैं। जो आमदनी होती है उसे शराब-ताड़ी पीने में खर्च कर देते हैं। मैं अपने से छोटी कक्षा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता हूं वो पैसा भी पिता ले लेते हैं। उसने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ाई की स्थिति ठीक नहीं है। सोनू ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी समस्या अच्छे स्कूल में पढ़ने की है। उसने नीतीश से अंग्रेजी मीडियम स्कूल में नाम लिखाने की गुजारिश भी की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed