{"_id":"5f53e2718ebc3e3688378c06","slug":"10-people-including-8-maoist-arrested-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में आठ माओवादी समेत दस गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में आठ माओवादी समेत दस गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
माओवादी (file photo)
बिहार के मुंगेर जिले में शनिवार को आठ माओवादियों समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुंगेर की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने एक बयान में बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने भैंसकोल के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया और आरोपियों को वहां से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों में से आठ माओवादी हैं और दो अन्य व्यक्ति नक्सलियों को हथियार और कारतूस की आपूर्ति करते थे। अधिकारी ने कहा कि एसटीएफ ने दो राइफल, एक पिस्तौल, तीन सौ कारतूस और 21 डेटोनेटर बरामद किए।
विज्ञापन