फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10 Lakh New Jobs Bihar We will deliver on the promise of job creation Tejashwi Yadav Nitish Kumar

Jobs: बिहार में 10 लाख नौकरियां देने की तैयारी! तेजस्वी यादव बोले- रोजगार सृजन का वादा पूरा करेंगे

Thu, 11 Aug 2022 11:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी आडे़ हाथ लिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई की कार्रवाई पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर ईडी-सीबीआई चाहें तो मेरे घर पर अपना दफ्तर खोल सकती हैं।

विज्ञापन
10 Lakh New Jobs Bihar We will deliver on the promise of job creation Tejashwi Yadav Nitish Kumar
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : Agency

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को रोजगार से जुड़े अपने वादे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी नवगठित सरकार 2020 में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए 10 लाख नौकरियां देने के वादे को पूरा करेगी। उन्होंने दावा किया कि उनके बॉस नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


तेजस्वी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी आडे़ हाथ लिया। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर ईडी, सीबीआई की कार्रवाई पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ईडी-सीबीआई चाहे तो मेरे घर पर अपना दफ्तर खोल सकती है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह स्वाभाविक गठबंधन है, सौदा नहीं। यह असली'महागठबंधन' है जिसे लालू जी और नीतीश कुमार ने बनाया था। हमने नीतीश कुमार के फैसले का स्वागत किया और एक साथ आए।आप बिहार को एक महीने के भीतर सरकारी नौकरी देने वाले सबसे बड़े राज्य के रूप में देखेंगे।
विज्ञापन


जदयू नेता कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले नीतीश कुमार ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के साथ संबंध तोड़ दिया था और राजद-कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के साथ हाथ मिलाकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने बताया कि सरकारी विभागों में कई पद खाली हैं। हम इन्हें भरकर शुरू करेंगे। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद जब तक हम पूरी तरह कार्यात्मक नहीं हो जाते, यह खाली पद तब तक के लिए ही हैं। इसके बाद हम इसे भरना शुरू करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक वादा नहीं था, बल्कि बिहार में रोजगार सृजन की तीव्र आवश्यकता को मंजूरी थी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हर बूथ पर, हर ब्लॉक पर लोग उत्साहित हैं। बीजेपी ने लोगों के चेहरों से मुस्कान छीन ली थी। आज यहां भारी संख्या में लोग अपना समर्थन जताने पहुंचे हैं। हम अपना काम शुरू करने के लिए केवल सरकार के उचित गठन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि असली गठबंधन महागठबंधन ही है। यही सरकार गरीब और जनता की सरकार है। हम समाजवादी लोग हैं, हमारा मैनिफेस्टो क्या था?.... पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई, यही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed