{"_id":"5e298d488ebc3e4adb5128e5","slug":"vyapam-scam-gangster-arrested-in-check-bounce-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापम घोटाला : कई मामलों में आरोपी गिरोहबाज चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापम घोटाला : कई मामलों में आरोपी गिरोहबाज चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार
Thu, 23 Jan 2020 06:23 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, मध्यप्रदेश
पीटीआई, मध्यप्रदेश
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश में व्यापम घोटाले के मामले में पुलिस ने गुरुवार को गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। व्यापम घोटाले में स्थानीय अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चेक बाउंस मामले में वारंट जारी किया था। क्योंकि वह मुकदमे की सुनवाई की तारीखों पर लंबे समय से पेश नहीं हो रहे थे।
विज्ञापन
विजय नगर थाना के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि व्यापम घोटाले से जुड़े अलग-अलग मामलों के आरोपी जगदीश सगर को चेक बाउंस मामले में अदालती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने चेक बाउंस की विस्तृत जानकारी होने से इंकार किया। सगर व्यापम घोटाले के मामलों में जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में सामने आया व्यापम घोटाला सगर जैसे गिरोहबाजों, अधिकारियों और सियासी नेताओं की कथित साठ-गांठ से राज्य सरकार की सेवाओं और पेशेवर पाठ्यक्रमों में सैकड़ों उम्मीदवारों के गैरकानूनी प्रवेश से जुड़ा है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) की ओर से आयोजित प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने के बाद राज्य सरकार ने इसका आधिकारिक नाम बदलकर प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड कर दिया था।
विज्ञापन
