{"_id":"5f6d56ff8ebc3edb22446e9d","slug":"villagers-have-cane-and-stick-doctors-are-threaten-by-villagers-if-going-to-ask-about-corona-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीज का हालचाल पूछने गए डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीज का हालचाल पूछने गए डॉक्टरों के साथ बदसलूकी, लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने घेरा
Fri, 25 Sep 2020 08:28 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 25 Sep 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के एक गांव में कोरोना मरीजों का हाल पूछने गए डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करने की खबर है। पिपरिया जाट गांव के लोग, कोरोना को गंभीर रूप से नहीं ले रहे हैं और वहां मरीजों का हालचाल पूछने आ रहे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसी घटना यह सवाल पैदा करती हैं कि आखिर ऐसे कैसे कोरोना नियंत्रित होगा?
विज्ञापन
पंडित खुशीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के पीजी स्कॉलर डॉ मोहिनी गुप्ता और डॉ हरेंद्र बंसल गुरुवार दोपहर को खजूरीकलां से आगे स्थित पिपरिया जाट गांव में कोरोना मरीज का हाल पूछने गए। जब ग्रामीणों को पता चला तो वो भड़क गए और डॉक्टरों को मैजिक वाहन से नीचे उतारकर घेर लिया।
विज्ञापन
करीब 50 गांव वाले इकट्ठा हो गए और डॉक्टरों को पीटने की बात करने लगे। गांव के लोगों का कहना था कि सरकार कोरोना के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। गांव वालों ने कहा कि बार-बार गांव में आकर लोगों को डराया जा रहा है। गांव वालों के हाथों में लाठी और कुल्हाड़ी थी और वो डॉक्टरों को मारने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
ऐसे हालात बनते देख डॉक्टरों ने गांव वालों से कम से कम 15-20 मिनट तक मिन्नतें की, जिसके बाद दोनों डॉक्टर और मैजिक ड्राइवर को वहां से जाने दिया गया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय एसडीएम समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी।
डॉ बंसल ने बताया कि कुछ लोगों के हाथों में लाठी, डंडे और कुल्हाड़ियां थी। हमने लोगों को खूब समझाया कि वो हमारी बात सुनें और समझें कि वो केवल अपनी ड्यूटी करने यहां आए हैं लेकिन गांव वाले एक बात सुनने को तैयार नहीं थे। डॉ बंसल ने बताया कि कुछ लोग पटवारी को बुलाकर हमें मारने की बात कर रहे थे।
