{"_id":"58223a7f4f1c1bc932b388c9","slug":"bankon-men-lagenge-alag-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोट जमा करने के लिए बैंकों में अलग से लगेंगे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नोट जमा करने के लिए बैंकों में अलग से लगेंगे काउंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने 11 नंबर तक नोटों को स्वीकार करने की अवधि दी है। लेकिन उससे पहले ही कई जगहों पर नोट नहीं लिया जा रहा है। एडीएम आरपी यादव ने कहा कि निर्धातिर तिथि से पूर्व यदि कोई बड़े नोट लेने से इनकार करता है तो प्रशासन से उसकी शिकायत करें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि इस निर्धारित सीमा में अपने लेनदेन को रजिस्टर में लिखें। लेकिन नोट अस्वीकार नहीं कर सकेंगे।
-अभी सिर्फ टेलीविजन पर न्यूज आई है, भारतीय रिजर्व बैंक के क्या दिशा निर्देश आते हैं, उसके अनुसार ही व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल जो काउंटर हैं उन पर लोड बढ़ेगा। ऐसे में 500 व 1000 के नोट जमा करने के लिए जरूरत पड़ी तो अलग से काउंटर खोले जाएंगे।
-पीके अग्रवाल वरिष्ठ प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक चंदौसी।
आरबीआई व प्रथमा बैंक के उच्चाधिकारियों के निर्देशों को देखकर ही कुछ कहा जा सकेगा लेकिन जो प्रधानमंत्री का संबोधन व टेलीविजन पर न्यूज हैं। किसानों के खातों की सर्वाकिधक संख्या हमारे पास है। ऐसे में अलग से काउंटर खोलने ही पड़ेंगे। क्योंकि किसान चाहेगा जल्द पैसे जमा कर दे।
विज्ञापन
- गौरीशंकर यादव, मुख्य प्रबंधक, प्रथमा बैंक संभल।
अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं, लेकिन इलेक्ट्रानिक मीडिया पर जो न्यूज है, उसके अनुसार तो 500 व 1000 के नोटों को जमा करना ही होगा। लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। 30 दिसंबर तक का समय है, तब तक आदेश और स्पष्ट हो जाएंगे। बैंक नौ नवंबर व एटीएम नौ व 10 नवंबर को बंद रहेंगे।
-अंकुश गुप्ता, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक चंदौसी।
सरकार ने 30 सितंबर तक स्वत: आय घोषणा योजना चलाई थी लेकिन अब तो धनराशि जमा करनी ही होगी। जो भी ग्राहक बैंक में धनराशि जमा करने जाए वो अपना पेन कार्ड अवश्य ले जाए साथ ही अपनी वेलिड आईडी भी लेकर जाएं।
-रमेशचंद्र वर्मा, आयकर अधिकारी चंदौसी।