{"_id":"652bc13403845c35c0091c83","slug":"you-need-more-range-from-an-electric-car-keep-these-things-in-mind-know-details-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Electric Car Range: इलेक्ट्रिक कार से चाहिए ज्यादा रेंज, ध्यान में रखें ये बातें, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Car Range: इलेक्ट्रिक कार से चाहिए ज्यादा रेंज, ध्यान में रखें ये बातें, जानें डिटेल
Sun, 15 Oct 2023 04:09 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 15 Oct 2023 04:09 PM IST
सार
अगर आप पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं साथ ही उसकी रेंज को बेहतर करना चाहते हैं। तो किस तरह से ज्यादा रेंज पाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार की बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन समय के साथ इनकी रेंज में कमी आने लगती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी कार की रेंज कम है तो किन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कार की रेंज को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
स्पीड का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कारों में आम कारों की तरह इंजन और क्लच नहीं होता। इसलिए यह कार सामान्य कार के मुकाबले ज्यादा तेजी से और बिना आवाज किए चलती हैं। इसलिए जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि एक्सीलेरेटर को तेजी से ना दबाएं। ऐसा करने से कार की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन
सामान्य चार्जर का करें उपयोग
अक्सर लोग समय बचाने के लिए फास्ट चार्जर का उपयोग करके अपनी कार को जल्दी चार्ज करते हैं। इससे वह समय की बचत तो करते हैं, लेकिन इससे उनकी कार की बैटरी पर खराब असर होता है। लंबे समय में ऐसा करने से बैटरी की रेंज कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि कार को चार्ज करने के लिए सामान्य चार्जर का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार चलाने से पहले रोज करें ये चार काम, सफर के दौरान कभी नहीं होंगे परेशान
रीजनरेटिव फीचर का उपयोग करें
कई इलेक्ट्रिक कारों में रीजनरेटिव तकनीक को दिया जाता है। जिसमें कई स्तर भी मिलते हैं। आप अपनी ड्राइविंग के मुताबिक इस तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। रीजनरेटिव तकनीक के कारण इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को कुछ किलोमीटर तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
तकनीक का करें उपयोग
आजकल की मॉडर्न कारों में तकनीक का काफी उपयोग होता है। इसके साथ ही सामान्य जीवन में भी तकनीक का उपयोग बढ़ रहा है। ऐसे में जब भी आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को चलाएं तो हमेशा ऐसे रास्ते को चुनें, जिससे आपको मंजिल तक पहुंचने में कम समय लगे। साथ ही उस रास्ते पर कम से कम ट्रैफिक हो। इसके लिए आप अपनी कार में मैप का उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी