150 सीसी बाइक सेगमेंट को देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर और यामाहा की ओर से एफजेड को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इनमें से किस बाइक को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है।
150CC Bike: 150 सीसी में यामाहा एफजेड है बेहतर या टीवीएस अपाचे आरटीआर खरीदने में समझदारी
टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर को 160 सीसी इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में अपाचे आरटीआर को खरीदने में समझदारी होगी या फिर यामाहा की एफजेड को खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कितना दमदार है इंजन
टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर को 150 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में यामाहा की ओर से भी एफजेड को पेश किया जाता है। टीवीएस अपाचे आरटीआर में 159.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 12.91 किलोवाट पावर और 14.73 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें ऑयल कूल्ड और फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जाता है। वहीं यामाहा की ओर से एफजेड में 149 सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 12.4 पीएस और 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एफजेड में फ्यल इंजेक्शन तकनीक को भी दिया जाता है।
यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
कैसे हैं फीचर्स
टीवीएस अपाचे आरटीआर में कंपनी राइडिंग के लिए अर्बन, रेन और स्पोर्ट्स मोड, एडजस्टेबल लीवर, एलईडी हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक, 12 लीटर फ्यूल टैंक, डिजिटल स्पीडोमीटर, अंडर सीट स्टोरेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एबीएस आदि मिलते हैं। वहीं यामाहा एफजेड में सिंगल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, अंडर काउल, एडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन, फाइव स्पीड गियरबॉक्स, 13 लीटर पेट्रोल टैंक, डिजिटल मीटर कंसोल जैसे फीचर्स को दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
कितनी है कीमत
टीवीएस की ओर से अपाचे आरटीआर में ड्रम, डिस्क, बीटी डिस्क और स्पेशल एडिशन वैरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इनकी कीमत की शुरूआत 1.24 लाख रुपये से हो जाती है और इसकी कीमत 1.32 लाख रुपये तक जाती है। वहीं यामाहा एफजेड की एक्स शोरुम कीमत 1.16 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर