कई जानकार मानते हैं कि काफी ज्यादा ठंड के मौसम में इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी पर असर होता है। इससे ईवी की बैटरी की रेंज कम भी हो जाती है। लेकिन महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ने शून्य से कम तापमान पर नया रिकॉर्ड बनाया है। हम इस खबर में महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक की जानकारी साझा कर रहे हैं।
कंपनी ने किया दावा
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक्सयूवी 400 ने बेहद कम तापमान में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बनाया है। अपनी पोस्ट में कंपनी ने कहा कि वो कहते हैं कि ठंडे पहाड़ों में इलेक्ट्रिक वाहनों का सर्वाइव करना मुश्किल होता है। लेकिन महिंद्रा में हम असंभव को संभव करना पसंद करते हैं। ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 ने एक ही दिन में शून्य से कम तापमान में ईवी द्वारा तय की गई अधिकतम दूरी का रिकॉर्ड बनाया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को हिमाचल प्रदेश के किलांग, लाहौल स्पीति जैसी बेहद ठंडी जगहों पर चलाया गया। इस दौरान एसयूवी ने 24 घंटों में करीब 751 किलोमीटर की दूरी बिना किसी परेशानी के तय की। इस दौरान एसयूवी बर्फीली सड़कों पर भी आसानी से चली।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
3 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हैं फीचर्स
एसयूवी के टॉप-स्पेक ट्रिम में ब्रांड के एड्रेनो एक्स सॉफ्टवेयर के साथ सात इंच टचस्क्रीन, ओवर-द-एयर अपडेट के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से, इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुछ सुरक्षा तकनीक के रूप में 6 एयरबैग, ऑल-राउंड डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज मिलेंगे। ट्रिम के मुताबिक फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी एसयूवी की लॉन्चिंग के आसपास आने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
कितनी दमदार है मोटर और बैटरी
4 of 4
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक एसयूवी में PSM इलेक्ट्रिक मोटर 147 हॉर्स पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। एक्सयूवी400 की टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे सिर्फ 8.3 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड मिलते हैं। एसयूवी की बैटरी की बात करें तो इसमें दी गई बैटरी की क्षमता 39.4 kWh है और बैटरी पैक IP67 वाटर और डस्ट-प्रूफ है। बैटरी के लिए एक चिलर और एक हीटर भी है और बैटरी का निर्माण भारत में ही होता है। इस बैटरी के साथ इसे फुल चार्ज में करीब 456 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी रेंज बढ़ाने के लिए महिंद्रा भी वन पेडल ड्राइविंग की पेशकश कर रहा है ताकि जब ड्राइवर एक्सीलरेटर को बंद कर दे, तो वाहन ब्रेक लगाना शुरू कर दे और इलेक्ट्रिक पावर को ऑटोमैटिक तरीके से जेनरेट करे। जिससे बैटरी चार्ज हो और इससे एसयूवी की रेंज में बढ़ोतरी हो जाए।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा