आने वाले समय में फाॅर्मूला वन रेसिंग सड़कों पर नहीं बल्कि आसमान में होगी। अगर हम यह कहें तो क्या आपको यकीन होगा। शायद नहीं, लेकिन अब ऐसी रेसिंग कार पेश हुई है जो उड़ भी सकती है। हम इस खबर में आपको उड़ने वाली रेसिंग कार की टॉप स्पीड और अन्य फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
उड़ने वाली रेसिंग कार आई
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : airspeeder
दुनियाभर में भविष्य की कारों को लेकर कई उपयोग हो रहे हैं। इसी क्रम में एयरस्पीडर कंपनी की ओर से एमके4 रेसिंग कार को पेश किया गया है। इस कार को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में डिजाइन किया गया है और वहीं बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि यह दुनिया की सबसे तेज हाइड्रोजन इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग एयरक्रॉफ्ट है।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
कितनी दमदार मोटर
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : airspeeder
उड़ने वाली रेसिंग कार एमके4 में इतनी ताकतवर मोटर लगाई गई जिससे इसे 1340 हॉर्स पावर की ताकत मिलती है। यह सिर्फ 30 सेकेंड में ही 360 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल कर सकती है। इसे उड़ाने के लिए पायलट की जरूरत होती है और यह 950 किलोग्राम के वजन के साथ उड़ सकती है।
यह भी पढ़ें - Eight Seater Cars: भारत में मिलती हैं आठ सीटों वाली तीन एमपीवी, जानें क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स
ग्रीन हाइड्रोजन का होगा उपयोग
4 of 5
For Reference Only
- फोटो : airspeeder
इस रेसिंग कार को उड़ाने में किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होता है। कंपनी ने इसे हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक तकनीक से बनाया है। एक बार में इसे 300 किलोमीटर तक उड़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Bmw X1: बीएमडब्ल्यू की एक्स1 खरीदना बेहतर है या मर्सिडीज जीएलए और ऑडी क्यू3 हैं दमदार, जानें पूरी डिटेल
कैसा है डिजाइन
5 of 5
For Reference Only
- फोटो : airspeeder
इसके डिजाइन की बात करें तो पहली नजर में यह किसी आम फॉर्मूला वन रेसिंग कार की तरह दिखाई देती है। इसमें और फॉर्मूला वन रेसिंग कार में सिर्फ इतना ही फर्क दिखाई देता है कि फॉर्मला वन के मुकाबले इसमें चार प्रोपैलर लग हुए हैं जिनके जरिए यह वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग कर सकती है। टेक-ऑफ करने के बाद इसमें लगे चारों प्रोपैलर थोड़ा झुक जाते हैं जिससे इसे आगे जाने के लिए पुश मिलता है। पीछे की ओर इसमें फाइटर जेट की तरह इंजन दिया गया है। इसके अलावा इसमें सिर्फ एक व्यक्ति के बैठने की जगह है, जैसे फॉर्मूला वन कार में होती है।
यह भी पढ़ें - Volvo 9600: बस है या सड़क पर चलता हुआ हवाई जहाज, जानें क्या हैं सुविधाएं और क्या है कीमत