अगर आप भी दो पहिया वाहन चलाते हैं तो कभी ना कभी आपके साथ भी ऐसा हादसा हुआ होगा जब बाइक या स्कूटर से गिरने के कारण आपके पैर पर चोट आई होगी। लेकिन जल्द ही एक ऐसी जींस आ रही है, जिसे पहनने के बाद दो पहिया वाहन चलाते हुए अगर आप गिर जाते हैं तो भी आपको चोट लगने का खतरा नहीं के बराबर हो जाएगा। हम इस खबर में एयरबैग जींस की खूबियां और कीमत की जानकारी दे रहे हैं।
आने वाली है एयरबैग जींस
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
स्वीडन की कंपनी मो'साइकिल की ओर से जल्द ही ऐसी जींस बाजार में लॉन्च की जाएगी, जिसे पहनने के बाद अगर आप बाइक या स्कूटर से गिर जाते हैं तो भी आपको चोट नहीं लगेगी। खासतौर पर बाइकर्स के लिए बनाई गई इस जींस का फायदा यह होता है कि अगर आप वाहन चलाते हुए सड़क पर गिर भी जाते हैं तो जींस में लगा एयरबैग फूल जाता है और कमर से नीचे के हिस्से को चोट लगने से बचाता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इस जींस को 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
दिखने में कैसी
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
एयरबैग वाली जींस दिखने में किसी आम जींस की तरह ही है। लेकिन इसे बनाने में खास तरह के फैब्रिक का उपयोग किया गया है। पहने जाने के बाद यह काफी आरामदायक लगती है साथ ही हादसे के समय यह आपकी सुरक्षा भी करती है। इस जींस को नीले और काले रंग के विकल्प के साथ ही अलग-अलग साइज में खरीदा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें - New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
जींस में लगता है काट्रेज
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
जीस में एक खास तरह का काट्रेज फिट किया जाता है। जो दिखने में एक बेहद छोटे सिलेंडर की तरह होता है। बाइक चलाते समय इस काट्रेज को एक स्ट्रैप के साथ जोड़ा जाता है। एक बार उपयोग होने के बाद इसे फिर से रिफिल किया जा सकता है। रिफिल करने के लिए सीओ2 का उपयोग होता है। घर में ही प्लायर, ड्राइवर के जरिए ही आप इसे रिप्लेस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कैसे करती है काम
5 of 7
For Reference Only
- फोटो : mocycle
दिखने में सामान्य जींस के जैसी इस जींस को पहनने के बाद बाइक चलाते हैं। बाइक चलाते समय इसमें लगे कॉर्टेज को एक स्ट्रैप के जरिए बाइक से जोड़ा जाता है। अगर किसी कारण से बाइक गिर जाती है जिससे आपके पैर सड़क पर घिसटते हैं या दूर जाते हैं तो बाइक और जींस के बीच लगा स्ट्रैप हट जाता है जिससे एयरबैग कुछ ही सेकेंड में खुल जाता है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान