{"_id":"6530a877724838a7bd08a763","slug":"why-is-coolant-necessary-for-the-engine-if-it-is-not-there-it-is-a-big-danger-know-everything-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: इंजन के लिए क्यों जरुरी होता है कूलेंट, नहीं होने पर होता है यह बड़ा खतरा, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: इंजन के लिए क्यों जरुरी होता है कूलेंट, नहीं होने पर होता है यह बड़ा खतरा, जानें सबकुछ
Tue, 30 Jan 2024 09:28 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 30 Jan 2024 09:28 AM IST
सार
गाड़ी के इंजन को सही से काम करने के लिए कई पार्ट्स का सही रहना जरुरी होता है। लेकिन इंजन के लिए कूलेंट क्यों जरुरी होता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस तरह कार को सही चलाने के लिए सभी पार्ट्स का सही तरीके से काम करना जरुरी होता है। वैसे ही कार में कूलेंट का होना भी काफी जरुरी होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इंजन के लिए कूलेंट क्यों जरुरी होता है और इसके नहीं होने पर क्या खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
क्या होता है कूलेंट
कार के इंजन को ठंडा रखने की जिम्मेदारी कूलेंट की होती है। यह एक तरह का द्रव होता है जिसका हरा रंग होता है। हालांकि इसका रंग कई बार हरे की जगह लाल भी होता है। कूलेंट होने पर इंजन ज्यादा चलने पर भी ठंडा रहता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन
करता है ये भी काम
कूलेंट का काम सिर्फ इंजन को ठंडा रखना ही नहीं होता बल्कि इसके कुछ और काम भी होते हैं। कार में कूलेंट होने से जंग भी नहीं लगती। इसके अलावा इसका काम पुराने एंटी फ्रीज के अवशेषों को हटाना भी होता है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
कम होने पर होगी परेशानी
अगर आपकी कार में कूलेंट की मात्रा कम होती है तो ऐसा होना निश्चित है कि आपकी कार हीट हो जाएगी। अगर कार में कूलेंट की मात्रा कम रहेगी तो कार में इंजन का तापमान बढ़ जाता है और लंबे समय में कार के इंजन के कई पार्ट्स पर इसका खराब असर होता है। इसके अलावा कार चलाते समय कूलेंट की मात्रा कम होने पर इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है जिससे कार का एवरेज भी कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
कब बदलें कूलेंट
आमतौर पर एक या दो सर्विस तक कूलेंट चल जाता है लेकिन अगर आपको कार के इंजन के पास बदबू आ रही है तो तुरंत कूलेंट बदल देना चाहिए। कभी भी चालू कार में कूलेंट के ढक्कन को नहीं खोलना चाहिए। इंजन को ठंडा करने के कारण कूलेंट का तापमान काफी ज्यादा होता है और अगर ऐसे में ढक्कन खोलने की कोशिश की जाती है तो जलने का खतरा होता है।
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल