फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   which ev can be driven without a license know the details

Auto News: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही चला सकते हैं यह वाहन, नहीं रोकेगी ट्रैफिक पुलिस!

Sun, 04 Aug 2024 04:53 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 04 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

अगर आप किसी ऐसे वाहन की तलाश कर रहे हैं, जिसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना होगा। जानिए देश में कौन से वाहन को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही सड़क पर चला सकते हैं। 
 

विज्ञापन
which ev can be driven without a license know the details
Auto News - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में यातायात नियमों को कुछ साल पहले ही सख्त किया गया है। नए मोटर वाहन एक्ट के हिसाब से अगर वाहन चालक ने कोई भी लापरवाही की तो उसे मोटा जुर्माना देना होता है। नए मोटर वाहन नियम में दोपहिया और चार पहिया दोनों ही वाहनों के लिए नियमों को पहले से कड़ा किया गया है। ऐसे कई नियम हैं, जिनकी वजह से लोगों को पांच हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। इसमें से एक नियम है कि अगर ड्राइवर के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो ट्रैफिक पुलिस सख्त कदम उठाते हुए जुर्माना वसूल सकती है। 

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं

मगर क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। आपको इस जानकारी पर यकीन नहीं हो रहा होगा, मगर ऐसा सच है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो भी आप आसानी से ट्रैफिक पुलिस के सामने से वाहन लेकर निकल सकते हैं। हालांकि, यहां पर राइडर को एक नियम को मानना पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि देश में किस वाहन को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

यह तो आप जानते ही होंगे कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए भारत सरकार और कई कंपनियां भी लोगों को बढ़ावा दे रही हैं। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने के लिए किसी भी तरह के ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। जी हां, मगर इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रति घंटा होनी चाहिए। अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है तो फिर वाहन चालक को ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता पड़ेगी। 

विज्ञापन

जान लीजिए क्या है नियम

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, जिन इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है तो ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा। वहीं, अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम है तो ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए कही भी जाने की जरूरत नहीं है। 
ऐसे में वाहन चालक को एक बड़ी राहत मिलती है। ऐसे में 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम गति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों को आसानी से किसी भी राजमार्ग पर चलाया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान राइडर की सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनना और अन्य सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस के रोकने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed