फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   When To Not Use Front Brake In While Riding A Two Wheeler Know Safety Tips

Bike Tips: बाइक चलाते समय फ्रंट ब्रेक कब नहीं लगाना चाहिए? जानिए सही तरीका ताकि न हो हादसा

Thu, 27 Feb 2025 03:01 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 03:01 PM IST
सार

अक्सर लोग बाइक रोकने के लिए फ्रंट ब्रेक (Front Brake) या रियर ब्रेक (Rear Brake) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत से राइडर्स को यह नहीं पता होता कि किस स्थिति में कौन सा ब्रेक लगाना चाहिए।

विज्ञापन
When To Not Use Front Brake In While Riding A Two Wheeler Know Safety Tips
जान लीजिए फ्रंट ब्रेक का सही इस्तेमाल - फोटो : HeroMotocorp

विस्तार

When To Use Front Brake: बाइक चलाते समय सुरक्षा सबसे अहम होती है। इसलिए सही स्पीड कंट्रोल के साथ-साथ ब्रेक लगाने की तकनीक के बारें में भी जानना जरूरी है। अक्सर लोग बाइक रोकने के लिए फ्रंट ब्रेक (Front Brake) या रियर ब्रेक (Rear Brake) का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत से राइडर्स को यह नहीं पता होता कि किस स्थिति में कौन सा ब्रेक लगाना चाहिए। खासकर फ्रंट ब्रेक का गलत इस्तेमाल हादसे का कारण बन सकता है। इसलिए, आज हम आपको बताएंगे कि कब फ्रंट ब्रेक लगाना चाहिए और कब इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन


कब करना चाहिए फ्रंट ब्रेक का इस्तेमाल?

1. जब अचानक रुकने की जरूरत हो
अगर आप तेज स्पीड में बाइक चला रहे हैं और सामने अचानक कोई वाहन, व्यक्ति या रुकावट आ जाए, तो फ्रंट ब्रेक लगाना जरूरी होता है। फ्रंट ब्रेक ज्यादा पावरफुल होता है और यह बाइक को तेजी से रोकने में मदद करता है।
विज्ञापन


2. सीधे और सपाट रास्तों पर
यदि आप सीधे और समतल रास्ते पर बाइक चला रहे हैं, तो फ्रंट ब्रेक का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। यह बाइक को स्थिरता (Stability) देने के साथ-साथ नियंत्रण (Control) बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. ढलान से उतरते समय
अगर आप किसी स्लोप (ढलान) से नीचे आ रहे हैं, तो फ्रंट ब्रेक और रियर ब्रेक दोनों का एकसाथ इस्तेमाल करना सही रहता है। हालांकि, ध्यान दें कि अचानक और जोर से ब्रेक न लगाएं, क्योंकि इससे बाइक असंतुलित हो सकती है।

4. सामान्य राइडिंग के दौरान
रोजमर्रा की सामान्य राइडिंग में दोनों ब्रेक का संतुलित उपयोग करें। रियर ब्रेक के साथ फ्रंट ब्रेक लगाने से बाइक ज्यादा स्थिर रहती है और फिसलने का खतरा कम होता है।

किन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए फ्रंट ब्रेक का इस्तेमाल?

1. घुमावदार रास्तों पर
अगर आप किसी घुमावदार सड़क या मोड़ (Curve या Turn) पर बाइक चला रहे हैं, तो फ्रंट ब्रेक लगाने से बचें। ऐसा करने से बाइक का बैलेंस बिगड़ सकता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।

2. फिसलन भरी सड़कों पर
बारिश के दौरान या जहां कीचड़, रेत या बजरी हो, वहां फ्रंट ब्रेक लगाने से बचें। ऐसे में जोर से ब्रेक दबाने से टायर लॉक हो सकते हैं और बाइक स्किड (फिसल) कर गिर सकती है।


3. जब बाइक कम स्पीड में हो
अगर बाइक धीमी गति (Low Speed) में चल रही हो, तो सिर्फ रियर ब्रेक का इस्तेमाल करें। कम स्पीड पर फ्रंट ब्रेक लगाने से बाइक झटके से रुक सकती है, जिससे बैलेंस बिगड़ सकता है और आप गिर सकते हैं।

4. उबड़-खाबड़ और गड्ढों वाली सड़कों पर
अगर सड़क पर गड्ढे, पत्थर या असमान सतह हो, तो फ्रंट ब्रेक लगाने से बचें। इससे आपको झटका अधिक लगेगा और कंट्रोल खोने की संभावना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed