{"_id":"656acffea4c2c365ce05d83b","slug":"what-things-should-you-keep-in-mind-if-you-drive-a-manual-car-otherwise-you-will-get-worried-know-everything-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: मैनुअल कार चलाते हैं तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान, जानें सबकुछ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: मैनुअल कार चलाते हैं तो रखना चाहिए किन बातों का ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान, जानें सबकुछ
Sat, 02 Dec 2023 12:05 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:05 PM IST
सार
अगर आप मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार को चलाते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखकर आसानी से कार को चलाया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
do not use gear lever like Car Armrest
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में सबसे ज्यादा मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों का उपयोग किया जाता है। लेकिन इस तरह की कारों को चलाने में भी कई लोग गलतियां करते हैं। जिससे गियरबॉक्स पर बुरा असर होता है। हम इस खबर में आपको कुछ ऐसी जानकारियां दे रहे हैं, जिनको ध्यान में रखते हुए आसानी से कार को चलाया जा सकता है।
विज्ञापन
सही गियर का करें उपयोग
जब भी मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार को चलाया जाता है, तो कई लोग कार को अक्सर गलत गियर में चलाते हैं। जिससे इंजन पर अतिरिक्त भार पड़ने के साथ ही एवरेज में कमी भी आती है। लेकिन अगर सही गियर का उपयोग किया जाता है तो कार चलाने में काफी आसानी होने के साथ ही इंजन की उम्र को बढ़ाया जा सकता है और तेल की खपत को कम भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ
विज्ञापन
क्लच पर ना रखें पैर
अक्सर लोग कार चलाते हुए क्लच का उपयोग डेड पैडल की तरह करते हैं। ऐसा करने से ना सिर्फ इंजन को नुकसान होता है बल्कि ट्रांसमिशन पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ता है। इस कारण कार का रख-रखाव भी बढ़ जाता है और समय के साथ ही अतिरिक्त खर्च भी होता है।
यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
गियर को ना बनाएं आर्मरेस्ट
अक्सर लोग ड्राइव करते समय एक हाथ स्टीयरिंग पर रखते हैं और दूसरा हाथ गियर लीवर पर रखते हैं। ऐसा करना न ही आपके लिए अच्छा है और ना ही आपकी कार के लिए। गियर लीवर पर हाथ रखने से सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
ऊंचाई पर ना करें यह काम
ज्यादातर लोग पहाड़ों पर कार चलाते हुए क्लच को दबाए रखते हैं। ऐसे लोगों के मुताबिक अगर क्लच को दबाकर रखा जाए तो कार चलाने में आसानी होती है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं तो कार बिना गियर के हो जाती है। अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढाल आने पर कार पीछे की तरफ जाने लगती है। इसलिए कार को चढ़ाई के समय गियर में ही रखें और क्लच का इस्तेमाल सिर्फ गियर बदलते समय ही करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप