फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sub Compact Sedan Car: किस कंपनी की किस सब कॉम्पैक्ट सेडान पर है कितना वेटिंग पीरियड, जानें डिटेल

Sun, 27 Aug 2023 12:34 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Sun, 27 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

एसयूवी की मांग के बीच सब कॉम्पैक्ट सेडान कारों को भी ग्राहक पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने में किस कंपनी की किस कार पर कितनी वेटिंग है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
What is the waiting period for maruti tata hyundai and honda subcompact sedan, know details
होंडा अमेज - फोटो : honda cars

देश में एसयूवी के बीच सेडान सेगमेंट की कारों की भी मांग है। मारुति, ह्यूंदै, टाटा और होंडा की ओर से सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में आने वाली चार बेहतरीन कारों को खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

What is the waiting period for maruti tata hyundai and honda subcompact sedan, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

मारुति डिजायर
मारुति सुजुकी की ओर से सब कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर डिजायर को ऑफर किया जाता है। इस कार को अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद भी किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस कार को अगस्त महीने में बुक करवाया जाता है, तो इसे घर लाने में करीब छह से सात महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

What is the waiting period for maruti tata hyundai and honda subcompact sedan, know details
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

ह्यूंदै ऑरा
ह्यूंदै की ओर से इस सेगमेंट में ऑरा को ऑफर किया जाता है। इस सेडान को डिजायर की तरह पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। ऑरा को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार पर अगस्त महीने में अधिकतम तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the waiting period for maruti tata hyundai and honda subcompact sedan, know details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

टाटा टिगोर
टाटा की ओर से भी इस सेगमेंट में टिगोर को ऑफर किया जाता है। मारुति और ह्यूंदै की तरह ही इसे भी पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। अगस्त महीने में अगर इस कार को खरीदा जाता है तो इसकी डिलीवरी आपको करीब दो महीने इंतजार करने के बाद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Long Trip By Car: नए साल पर कार से घूमने का है प्लान, हादसों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन
What is the waiting period for maruti tata hyundai and honda subcompact sedan, know details
होंडा अमेज - फोटो : Honda

होंडा अमेज
होंडा की ओर से सब कॉम्पैक्ट सेडान कार के तौर पर अमेज को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेज को खरीदने में सबसे कम समय लगेगा। जानकारी के मुताबिक कुछ शहरों में इसे सिर्फ कुछ दिनों के इंतजार करने के बाद ही घर लाया जा सकता है। अपने सेगमेंट में यह सबसे कम वेटिंग वाली कार है। हालांकि ऊपर सभी कारों के वेटिंग पीरियड शहर और शोरुम के मुताबिक अलग-अलग हो सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed