फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   what is baas model in ev ownership know why it is becoming popular in india

BaaS: EV कंपनियों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा ये प्लान, कस्टमर को सस्ते दाम में मिलती है गाड़ी!

Sun, 06 Jul 2025 05:55 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 06 Jul 2025 05:55 PM IST
सार

BaaS Plan For EV: आजकल इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियों के बीच BaaS यानी बैटरी एज-ए-सर्विस मॉडल काफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कंपनियां ईवी की कीमतों को कम करने के लिए ये प्लान अपना रही हैं। तो चलिए जानते हैं एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) ग्राहक के लिए ये मॉडल कैसे फायदेमेंद है।

विज्ञापन
what is baas model in ev ownership know why it is becoming popular in india
इलेक्ट्रिक स्कूटर बैटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में BaaS यानी बैटरी एज-ए-सर्विस मॉडल काफी तेजी से लोकप्रीय हो रहा है। इसी साल की शुरूआत में MG ने Windsor EV को इसी मॉडल पर लॉन्च किया था, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई थी। वहीं, हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60,000 रुपये से भी कम की अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च किया है। तो चलिए जानते हैं भारत जैसे प्राइस सेंसेटिव मार्केट में BAAS प्राइस मॉडल किस तरह ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन


ईवी में बैटरी होती है सबसे ज्यादा महंगी
आपको जानकर हैरानी होगी की एक इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे महंगा पार्ट उसकी बैटरी होती है, जिसकी कीमत वाहन की कीमत ता 40-50% तक हो सकती है। बैटरी की अधिक कीमत के चलते हैं ईवी की ऑनरोड कीमत काफी बढ़ जाती है। कंपनियां इसी कीमत को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि ग्राहकों के लिए ईवी की शुरूआती कीमत कम की जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! सड़क पर खुद की गलती से हुए नुकसान पर नहीं मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
विज्ञापन


BaaS इस तरह आता है काम
BaaS प्रोग्राम ईवी की कीमत को कम करने के लिए ही लाया गया है। बैटरी एज-ए-सर्विस एक तरह का सब्सक्रिप्शन या लीजिंग मॉडल है जिसमें स्कूटर की बैटरी की कीमत घटा दी जाती है। इसके बदले ग्राहक को बैटरी सब्सक्रिप्शन के तौर पर दी जाती है। यानी ग्राहक को वाहन के साथ बैटरी नहीं मिलती बल्कि उसे सब्सक्रिप्शन या रेंटल एग्रीमेंट के आधार पर बैटरी दी जाती है। इसमें ग्राहक को बैटरी के उपयोग के लिए मंथली बेसिस पर या वाहन की रनिंग के आधार पर बैटरी के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।


चलाने का खर्च बेहद कम
BaaS प्लान के तहत इलेक्ट्रिक वाहन को चलाने का खर्च बेहद कम हो जाता है। जैसे कि अगर Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें तो कंपनी के मुताबिक, BAAS प्लान के तहत इस स्कूटर को चलाने का खर्च केवल 0.96 पैसे प्रति किलोमीटर ही आता है। वहीं, अगर बैटरी की हेल्थ 70% से कम होती है तो कंपनी बैटरी को मुफ्त में रिप्लेस करेगी। वहीं अगर MG Windsor EV की बात करें तो Baas मॉडल के तहत इसे चलाने का खर्च केवल 3.50 रुपये प्रति किलोमीटर है जो एक पेट्रोल कार में लगने वाले 6-10 रुपये के मुकाबले काफी कम है।

यह भी पढ़ें: नियम तोड़ने वालों के लिए सबक बनी ये कार्रवाई, नाबालिग को गाड़ी देने से पहले सोच लें 100 बार!

डीलर से लें पूरी डिटेल
BaaS मॉडल के तहत कई कंपनियां बैटरी की फ्री मेंटेनेंस और गड़बड़ी आने पर फ्री रिप्लेसमेंट जैसी कई सुविधाएं देती हैं। इस प्लान के तहत वाहन खरीदते समय ग्राहकों को हमेशा नियम व शर्तें पढ़ लेनी चाहिए। आपको वाहन डीलर से BaaS प्लान के फायदे, सब्सक्रिप्शन कॉस्ट और छुपे हुए खर्च के बारे में डिटेल में जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed